बसना में नालंदा परिसर के भूमिपूजन, नालंदा परिसर सिर्फ इमारत नहीं, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की बुनियाद - श्रीमती रुपकुमारी चौधरी

महासमुंद:- नालंदा परिसर का निर्माण शिक्षा, संस्कृति और समाज निर्माण को नई दिशा प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परिसर क्षेत्र के बच्चों एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला सिद्ध होगा। भूमिपूजन के दौरान स्थानीय नागरिकों का उत्साह और उनकी सक्रिय सहभागिता यह प्रमाणित करती है कि बसना क्षेत्र शिक्षा के प्रति जागरूकता और विकास के प्रति समर्पित भाव से निरंतर आगे बढ़ रहा है।

श्रीमती रुपकुमारी चौधरी महासमुंद लोकसभा सांसद ने नालंदा परिसर की सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं के सपनों को उड़ान देने का काम कर रही है। छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का अवसर मिले, इसके मां साय सरकार अलग-अलग क्षेत्र के शहरों में नालंदा परिसरों का निर्माण कर रहे हैं। सुकमा से लेकर सूरजपुर और रायगढ़ से लेकर कवर्धा तक – हर कोने में अत्याधुनिक सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन खोले जा रहे हैं। ये नालंदा परिसर सिर्फ इमारत नहीं, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की बुनियाद हैं ।

कार्यक्रम में बसना के लोकप्रिय और सक्रिय विधायक श्री संपत अग्रवाल जी की प्रेरक उपस्थिति रही। नगर पंचायत बसना की अध्यक्ष श्रीमती खुशबू अग्रवाल जी, भाजपा जिला महामंत्री श्री जितेंद्र त्रिपाठी जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र यादव जी, पार्षदगण तथा भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments