दशकर्म कार्यक्रम मे पहुँचकर दिवंगत स्व. ललिता भोई जी को श्रद्धांजलि अर्पित की



महासमुंद/सरायपाली :- 16/01/2026 को प्राधिकृत अध्यक्ष मलदामाल एवं सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता श्री घनश्याम भोई जी की माताजी स्व. ललिता भोई जी के दशकर्म कार्यक्रम में श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद सम्मिलित होकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की ।

इस अत्यंत दुःखद अवसर पर शोकाकुल परिवार के साथ खड़े होकर ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

निधन मन को भीतर तक व्यथित कर देता है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि पूरे परिवार की रक्षा करें, उन्हें संबल दें और जीवन में आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करें। 

साथ में वरिष्ठ भाजपा नेता आदरणीय भैया श्री ओम प्रकाश चौधरी जी, मंत्री प्रधान जी, प्रदीप साहू जी,उपेन्द्र साहू जी, प्रेम लाल पटेल जी, दयानिधि जाल जी, प्रसन्न प्रधान जी, श्रीमती वर्षा साहू जी एवं भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। 

Post a Comment

0 Comments