कुरूद नगर पालिका का विधिवत शुभारंभ कार्यक्रम मे शामिल हुई सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी

 


महासमुंद लोकसभा अन्तर्गत कुरूद में विकास की एक नई शुरुआत, आज कुरूद नगर पालिका का विधिवत शुभारंभ एवं कुरूद विधानसभा के समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास हेतु ₹17.57 करोड़ की विभिन्न नगर विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री आदरणीय श्री अरुण साव जी के साथ महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी सम्मिलित हुई।

इस महत्वपूर्ण अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अजय चंद्रकार जी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष श्री निरंजन सिन्हा जी, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष श्री नेहरू निषाद जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ज्योति चंद्राकर जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रकाश बैस जी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष श्री एलपी गोस्वामी जी, श्री रविकांत चंद्राकर जी, श्री कृष्णकांत साहू जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री गौकरण साहू जी, श्रीमती गीतेश्वरी साहू जी, श्री देवव्रत साहू जी, नगर पालिका भखारा अध्यक्ष श्रीमती ज्योति जैन जी सहित जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।


कुरूद क्षेत्र के विकास की यह गति आने वाले समय में यहां की जनसुविधाओं एवं नगरीय प्रगति को नई दिशा प्रदान करेगी।


Post a Comment

0 Comments