जिला एवं तहसील साहू संघ महासमुंद का शपथ ग्रहण समारोह 10 जनवरी को बीटीआई रोड स्थित कर्मा भवन में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में ताम्रध्वज साहू, विशिष्ट अतिथि रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, कसडोल विधायक संदीप साहू, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, चुन्नीलाल साहू, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विपिन साहू, जिला साहू संघ अध्यक्ष ढालूराम साहू, नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, येतराम साहू सहित सामाजिक पदाधिकारी एवं समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

0 Comments