रबी फसल की रोपाई ने पकड़ी रफ्तार, जल्द लहलहाने लगेंगे खेत, ग्रामीण क्षेत्रों मे श्रीमती भास्कर के प्रवास के दौरान खेतो में मजदूरों द्वारा रबी फसल की रोपाई करते देख उनके साथ धान की रोपाई करते नजर आये

महासमुंद/सरायपाली :- खरीफ फसल की कटाई और धान खरीदी के बाद, सरायपाली अंचल के किसान अब रबी सीजन की तैयारी में जुट गए हैं। खेतों में धान के पौधों की रोपाई का काम जोर-शोर से चल रहा है, जिसे देखकर इस बार अच्छी फसल की उम्मीद जगने लगी है।



सभापति जिला पंचायत महासमुंद श्रीमती कुमारी भास्कर भाजपा जिला मंत्री क्षेत्र भ्रमण के दौरान अंचल की ग्राम परसदा मे किसानो द्वारा खेती करते देख उनसे चर्चा करने खेत मे हि उतर गये, क्योंकि श्रीमती भास्कर जी एक जननेत्री होने के साथ साथ किसान परिवार से भी संबंध रखती है उन्होंने हमेशा राजनीति के साथ हि अपने किसान होने का दायित्व पुरी लगन के साथ निर्वहन की है । खेतो मे गाँव की महिलाओ के साथ फसल लगाते हुए अच्छे उत्पादन की आस लिए मेहनत करते नजर आ रही है ।

अंचल सहित आसपास के क्षेत्रों में किसानों ने मजदूरों की सहायता से धान के पौधों की रोपाई (रोपा लगाना) शुरू कर दी है। इसके लिए किसानों ने करीब एक माह पहले ''थरहा'' (नर्सरी) तैयार किया था। रोपाई से पहले खेतों की साफ-सफाई कर ट्यूबवेल के माध्यम से सिंचाई की गई। कई किसान अपनी सुविधा के अनुसार लेही पद्धति या सीधी बुआई भी कर रहे हैं। जिन खेतों में बुआई हो चुकी है, वहां फरवरी माह तक बियासी का कार्य शुरू हो जाएगा।

Post a Comment

0 Comments