महासमुंद/सरायपाली :- दिनांक 7/01/2025 को विधान सभा सरायपाली के अंतर्गत प्राथमिक शाला छिबर्रा में श्रीमती कुमारी भास्कर भाजपा जिला मंत्री, सभापति जिला पंचायत महासमुंद, ने निरीक्षण कर वहां की शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन को परखा । श्रीमती भास्कर ने बच्चों से बातचीत कर स्कूल की व्यवस्था मे आवश्यक सुधार की निर्देश दिये । निरीक्षण के दौरान बच्चों से बातचीत की गई बच्चों ने उत्साह के साथ अपना परिचय दिये वहीं श्रीमती भास्कर ने बच्चों से कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें और अपना और अपने परिजनों का नाम रोशन करें।
स्कूल निरीक्षण कर शिक्षा व्यवस्था व विद्यार्थियों की आवश्यकताओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर, कक्षाओं और उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की तथा शिक्षकों से शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए। श्रीमती भास्कर द्वारा बच्चों को एक लक्ष्य लेकर पढ़ने के लिए बधाई एवं शुभकामनाए दी



0 Comments