जनता की आवाज़, कांग्रेस का संघर्ष,एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सरायपाली(ग्रामीण) तेजराम पटेल के नेतृत्व पर किया गया ।

 


सरायपाली :- छत्तीसगढ़ में आज प्रदेश अध्यक्ष  एवं जिला अध्यक्ष के निर्देश पर मनरेगा बचाओ और धान खरीदी हेतु निर्धारित तिथि को बढ़ाने के मांग को लेकर आज एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम का कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सरायपाली(ग्रामीण) तेजराम पटेल के नेतृत्व पर किया गया । जिसमें विशेष रूप से सरायपाली विधायक चातुरी नंद की गरिमामयी उपस्थिति रही । जनविरोधी नीतियों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।"



जलपुर मोड़ (केंदुआ) में भाजपा सरकार की किसान-विरोधी नीतियों, धान खरीदी अवधि बढ़ाने और मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक चक्का जाम किया गया।

श्रीमती नंद विधायक सरायपाली ने कहा की किसानों और मजदूरों की लड़ाई कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन में लड़ेगी और उनके हक अधिकार पर डाका डालने वालों को कड़ा सबक सिखाएगी 

धरना-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए किसानों एवं मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। आंदोलन में तेज राम पटेल ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण किसान परेशान हैं, धान खरीदी की समय-सीमा कम होने से हजारों किसान अपना धान बेचने से वंचित हो रहे हैं

उन्होंने मांग की कि धान खरीदी की तिथि तत्काल बढ़ाई जाए तथा मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को कमजोर करने के बजाय उसे और मजबूत किया जाए, ताकि ग्रामीण मजदूरों को रोजगार मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों और मजदूरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन को और तेज करेगी ।

Post a Comment

0 Comments