महासमुंद/सरायपाली :- विधान सभा बसना भाजपा मंडल गढ़फुलझर के माँ रामचंडी मंदिर परिसर में में मंडल स्तरीय " *विकसित भारत - वी बी जी राम जी* का कार्यशाला का आयोजन किया गया ।
जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर श्री एन. के. अग्रवाल जी, जिला महामंत्री श्री जितेंद्र त्रिपाठी जी,मंडल सह प्रभारी श्रीमती सीता सतपथी जी,मंडल अध्यक्ष श्री नरहरी पोर्ते जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री माधव साव जी ,मंडल उपाध्यक्ष गण, मंडल महामंत्री गण,जनपद पंचायत सदस्य गण, सरपंच गण, शक्ति केंद्र प्रभारी गण, भाजपा पदाधिकारी गण, भाजपा कार्यकर्ता गण, महिला मोर्चा के पदाधिकारी गण तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति महासमुन्द ,भाजपा जिला मंत्री एवं गढ़पुलझर मंडल प्रभारी के रूप में श्रीमती कुमारी भास्कर शामिल हुई उन्होंने कहा की आज की कार्यशाला के माध्यम से विकसित भारत के संकल्प को जमीनी स्तर तक पहुंचाने एवं *जी राम जी* योजना को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने पर सार्थक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।




0 Comments