सरायपाली : संकुल स्तरीय टीएलएम मेला संकुल स्त्रोत केंद्र बालसी मे आयोजित

महासमुंद/सरायपाली :- संकुल स्तरीय "टीएलएम मेला" का आयोजन संकुल स्रोत केन्द्र बालसी विकासखंड सरायपाली में बीईओ श्री टीकमचंद पटेल,एबीईओ श्री देवनारायण दीवान एवं बीआरसीसी श्री देवानंद नायक,संकुल नोडल प्राचार्य श्री जी.के.अरिल्ले के संयुक्त मार्गदर्शन एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री कामता पटेल के नेतृत्व में किया गया जिसमें संकुल के पोषित मिडिल एवं प्रायमरी स्कूलों के शिक्षक शिक्षिकाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभागिता किया। 

टीएलएम प्रदर्शनी का सूक्ष्मता से अवलोकन बीआरसीसी श्री डी.एन. नायक ,नोडल प्राचार्य श्री जी.के. अरिल्ले एवं सीएसी श्री कामता पटेल द्वारा किया गया और टीचरों की उत्कृष्ठ कला कौशल की सराहना करते हुए खूब हौसला आफजाई किया।


बीआरसीसी श्री देवानंद नायक ने कार्यक्रम में सबको सम्बोधित किया और कहा कि हम सभी को अपने स्कूलों में कक्षा कक्ष में ऐसे आकर्षक सहायक शिक्षण सामग्रियों का निरंतर प्रयोग करके बच्चों को सीखने सिखाने में मदद किया जाना चाहिए जिससे कम समय में अधिक समझ बनाया जा सके और लर्निंग आउटकम की समय सीमा में प्राप्ति हो सके,उन्होंने सभी को आयोजन में भागीदारी के लिए बधाई दी।

संकुल प्राचार्य श्री गजेन्द्र कुमार अरिल्ले ने संकुल के शिक्षक शिक्षिकाओं को  प्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी स्कूली शिक्षा और स्कूली बच्चों को दिशा देने वाले महत्त्वपूर्ण कड़ी हैं जिनके सार्थक प्रयास,मेहनत से बच्चों में निखार आता है और वे लक्ष्य प्राप्ति के पथ पर सहजता से अग्रसर होते हैं।


सी ए सी कामता पटेल ने सभी टीचर्स की भागीदारी की प्रशंसा की और आयोजन को सफ़ल बनाने में दिए गए योगदान की तारीफ की। 


   संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के माध्यम से संकुल स्तर से मिडिल स्कूल स्तर पर श्री यशवन्त कुमार चौधरी (शिक्षक) सेजेस सरायपाली एवं प्राथमिक स्कूल स्तर पर श्रीमती भारती सिदार (सहायक शिक्षक) सेजेस सरायपाली के टीएलएम का चयन विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता हेतु सर्वसम्मति से किया गया।

इस अवसर पर शिक्षिका वन्दना सतपथी,खिराद्री चौधरी,रेखा चौधरी,अनिता साव,शिक्षक विशिकेशन नैरोजी,सहायक शिक्षक धनपत सिदार,विजय पटेल, तुष्टिका दास आदि के द्वारा प्रस्तुत नवाचारी टीएलएम की बीआरसीसी,संकुल प्राचार्य,संकुल शैक्षिक समन्वयक (समग्र शिक्षा) बालसी द्वारा खूब तारीफ की गई और निरंतरता बनाए रखने के लिए खूब हौसला आफजाई किया गया।

कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन सीएसी श्री कामता पटेल द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments