महासमुंद/सरायपाली :- विधान सभा सरायपाली भाजपा मंडल छुईपाली के अंतर्गत ग्राम भोथलडीह के डीपापारा में ठाकुर देव विवाह में लोक प्रिय सांसद लोक सभा महासमुन्द आदरणीय दीदी श्रीमती रूप कुमारी चौधरी जी, एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जिला पंचायत सभापति महासमुन्द एवं भाजपा जिला मंत्री श्रीमती कुमारी भास्कर शामिल हुई।
इस पावन अवसर पर ठाकुर देव जी की पूजा-अर्चना कर समस्त ग्रामवासियों की सुख-समृद्धि और कल्याण की मंगलकामनाएँ कीं।
साथ ही सभी ग्रामवासियों को इस शुभ अवसर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
ग्राम देवता ठाकुर देव जी के प्रति ग्रामवासियों की अटूट आस्था और विश्वास इस आयोजन को एक महोत्सव जैसा भव्य, पावन और प्रेरणादायी बनाता है।

0 Comments