श्री राधाकृष्ण इंग्लिश मीडियम स्कूल बहेरापाली मे श्रीमती पुष्पलता चौहान की अध्यक्षता मे वार्षिक उत्सव आयोजित

महासमुंद/सरायपाली :- 26 जनवरी 2026 को श्री राधाकृष्ण इंग्लिश मीडियम स्कूल बहेरापाली (मंडल केदूवा विधानसभा सरायपाली) में विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही हर्षोल्लास के साथ वार्षिक उत्सव,सह-साहित्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया ।

जिसमें मुख्य अतिथि जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल जी के साथ सभी भाजपा के विशिष्ट अतिथिगण शिक्षा विभाग से बीईओ सर विकासखंड समन्वयक स्कूल समन्वयक अशासकीय स्कूल समिति के पदाधिकारी गण राधा कृष्ण इंग्लिश मीडियम स्कूल के कमेटी सदस्य ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि पालक गण , प्रिंसिपल एच के बाघ, सह प्राचार्य कुमारी गणेशी रात्रे, स्कूल के डायरेक्टर जीतेन्द्र चौहान, श्रीमती राधा चौहान एवं समस्त स्कूल स्टाफ के साथ कार्यक्रम मे सम्मिलित रहे ।

श्री राधाकृष्ण इंग्लिश मीडियम स्कूल बहेरापाली के अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा छ. ग. कार्यक्रम की अध्यक्षता मे पुरस्कार वितरण सम्पन्न हुआ । स्कूल के  वार्षिक उत्सव कार्यक्रम मे छात्र-छात्राओं  ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, मनमोहक नृत्य सहित एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस पर श्रीमती पुष्पलता चौहान जी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता से ही विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव है। 

संबोधित करते हुए कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चो में नया उत्साह जागृत होता है । पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम से बच्चों को संस्कृति व संस्कार भी मिलता है।

उन्होंने कहा कि बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोक गीत व छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक दिख रही है। बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए ये गतिविधियां आवश्यक है बच्चों में पढ़ाई के अलावा खेलकूद,सांस्कृतिक गतिविधि सहित अनेक क्षेत्रो मे अपार प्रतिभा छुपी हुई है। जिसे शिक्षक तराशकर समाज के सामने लाने का कार्य करते हैं ।

Post a Comment

0 Comments