हेडसपाली मे भव्य माँ सतपुन्ना देवी मेला का आयोजन, पूजा अर्चना कर श्रीमती भास्कर ने क्षेत्र वासियो की सुख समृद्धि की कामना

 


महासमुंद :- महासमुंद जिले के सरायपाली विधानसभा ग्राम हेडसपाली मे 27/01/2026 को पांडव गिरी में माँ सतपुन्ना देवी मेला संगम आयोजन हुआ जिसमे श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद शामिल हुई। 

उन्होंने देवी मा की पूजा आराधना करके क्षेत्रवासियो की सुख समृद्धि की कामना की । और उन्होंने मे अपने सम्बोधन मे आयोजक समिति का आभार व्यक्त की इस प्रकार की आयोजन से धार्मिक भावनाओं मे हर्षोउल्लास जागृत होता है जो सभी जनो के लिए लाभ प्रद है ।

कार्यक्रम मे जिला पंचायत सभापति महासमुन्द दीदी श्रीमती देवकी दीवान जी, श्रीमती पुष्पलता चौहान जी, मंडल अध्यक्ष भंवरपुर श्री डेविड चौधरी जी, केन्दूवा मंडल अध्यक्ष श्री दण्डधर साव जी, एस पी चौहान जी, श्री राजू साव जी, भाजपा कार्यकर्ता गण, मेला समिति के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण,सदस्य गण, मेला देखने आए ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments