हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन अंतरला मे, श्रीमती कुमारी भास्कर शामिल हुए

महासमुंद/सरायपाली : हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन अंतरला मे, जिसमे कुमारी भास्कर शामिल हुए ।

सरायपाली के ग्राम अंतरला मे हिंदू एवं युवाओं में अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के साथ राष्ट्र रक्षा के प्रति समर्पण की भावना प्रेरित करने के उद्देश्य से हिंदू धर्म और संस्कृति को सहेजने संवारने और विकसित करने के लिए हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया । वक्ताओं द्वारा हिंदुओं एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब तो हिंदू ही आगे रहने का लक्ष्य लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारा एक ही उद्देश्य है कि हिंदुओं को सुरक्षा और सम्मान मिल सके। बस अब हिंदुओं को भरोसा रखना होगा। हम लोगों से अपील करते हैं कि जिस तरह राम मंदिर निर्माण की बात पर भरोसा किया है उसी तरह हिंदू ही आगे रहेगा, इस बात पर भी भरोसा करें।

समृद्ध हिंदू, सुरक्षित हिंदू, सम्मानित हिंदू का संकल्प लेकर भारत में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद हिंदू ही आगे का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। हम गरीबों को अनाज फ्री, डॉक्टर फ्री और जेल में है तो वकील उपलब्ध करवा रहे है। इसके अलावा 24 घंटों के लिए हिंदू हेल्पलाइन दे रहे हैं। देश में हम वीर हिंदू, विजेता हिंदू अभियान के तहत काम कर रहे हैं, ताकि अखंड भारत संकल्प पूरा हो सके। पहले पूरी दुनिया में हिंदुओं का अस्तित्व था। तब दुनिया में ना तो मुसलमान थे और ना ही ईसाई। पूरा यूरोप, अरब, अफगानिस्तान जैसे देशों में हिंदू रहा करता था। आज के समय में इन देशों में हिंदू नहीं है। जो वहां हुआ है वह भारत में भी होने लगा है।

70 साल पहले पाकिस्तान से हिंदू को घर से भगाकर उनकी संपत्ति छीन कर उनकाे बेघर कर दिया गया था। इसके बाद एक बार फिर से ऐसी ही घटना कश्मीर में दोहराई गई थी। जिहादियों ने यहां से भी हिंदुओं को भगा दिया था। उन्होंने कहा कि हमेशा से हमारे ऊपर हमले किए गए और तरह तरह से तोड़ा गया। अब हमें वीर हिंदू, विजेता हिंदू बनना है ताकि हिंदुत्व जीवित रह सके। हम हिंदुत्व के लिए हर तरह का त्याग करने के लिए तैयार हैं। भारत पहले हिंदू राष्ट्र था हिंदू राष्ट्र रहेगा देश में कोई भी हिन्दू भूखा ना रहे जहां सस्ती गुणवक्तायुक्त शिक्षा, शिक्षा के बाद रोजगार और किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले सही मायने में यही हिंदू राष्ट्र है।  कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में हिन्दु दल के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments