महासमुंद लोकसभा अंतर्गत खल्लारी विधानसभा के ग्राम पंचायत भीमखोज के आश्रित ग्राम रैताल में 47 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित सीसी रोड एवं शेड निर्माण कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी सम्मिलित हुई।
इस जनहितकारी विकास कार्य से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा, सामुदायिक गतिविधियों के लिए सुदृढ़ आधारभूत संरचना, तथा भविष्य में अनेक सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त होगा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, संगठन के वरिष्ठजन तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थिति थे

0 Comments