Mahasamund :- महासमुंद लोकसभा अन्तर्गत खल्लारी विधानसभा के ग्राम पंचायत कौंसरा के आश्रित ग्राम ठाकुरीपाली में सी.सी. रोड एवं आहता निर्माण कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम में महासमुंद सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी सम्मिलित हुई। 

इस आयोजन मे उन्होंने कहा की ये विकास कार्य स्थानीय जनजीवन को सरल बनाने, आवागमन को सुगम करने तथा ग्राम के समग्र विकास को गति देने में महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों एवं ग्रामीणजनोँ का उत्साह वास्तव में प्रेरणादायी रहा। यही जनसमर्थन हमारी विकास यात्रा को निरंतर आगे बढ़ाने की ऊर्जा देता है।