बुंदेली में निषाद (केवंट) समाज बुंदेली परिक्षेत्र द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में महासमुंद लोकसभा सासंद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी सम्मिलित हुई।

महासमुंद लोकसभा अन्तर्गत खल्लारी विधानसभा के ग्राम पंचायत बुंदेली में निषाद (केवंट) समाज बुंदेली परिक्षेत्र द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मेलन में महासमुंद लोकसभा सासंद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी जी सम्मिलित हुई।

इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों, प्रतिनिधियों, युवाओं तथा मातृशक्ति से आत्मीय मुलाकात हुई और समाज के समग्र उत्थान, शिक्षा के प्रसार, संगठन की मज़बूती तथा विकास की दिशा में किए जा रहे विभिन्न प्रयासों पर विस्तृत एवं सार्थक संवाद हुआ।

सम्मेलन के दौरान समाज ने क्षेत्रीय विकास, युवाओं के कौशल-विकास, शिक्षा एवं बुनियादी सुविधाओं से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण माँगें भी रखीं। मैंने प्रत्येक माँग को गंभीरता से सुनकर हर संभव सहयोग और सकारात्मक पहल का पूर्ण विश्वास दिलाया।

Post a Comment

0 Comments