महासमुंद/सरायपाली :- सागरपाली मे विशाल हिन्दु सम्मेलन का आयोजन श्रीमती पुष्पलता चौहान हुई शामिल ।
सरायपाली विधानसभा के भंवरपुर मंडल के ग्राम सागरपाली बाजार पड़ाव में हिंदू धर्म प्रेमियों द्वारा धर्म संस्कृति, हिंदू राष्ट्र, हिंदू जागरण जैसे बहुत ही महत्वपूर्ण विषयों पर आधारित भव्य हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमे प्रमुख रूप भी श्रीमती पुष्पलता चौहान जी उपस्थित रही ।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता चौहान भाजपा महिला मोर्चा छ ग का कहना है की ''इन सम्मेलनों का उद्देश्य संपूर्ण हिंदू समाज को एक साथ लाना एवं एकता का संदेश देना है तथा लोगों को आपस में जोड़ना है।'' वक्ताओं द्वारा हिंदुओं एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब तो हिंदू ही आगे रहने का लक्ष्य लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। हमारा एक ही उद्देश्य है कि हिंदुओं को सुरक्षा और सम्मान मिल सके। बस अब हिंदुओं को भरोसा रखना होगा। हम लोगों से अपील करते हैं कि जिस तरह राम मंदिर निर्माण की बात पर भरोसा किया है उसी तरह हिंदू ही आगे रहेगा, इस बात पर भी भरोसा करें
हिन्दु सम्मेलन के पदाधिकारी के अनुसार, सम्मेलनों में होने वाली चर्चाओं का केंद्र बिंदु सामाजिक सद्भाव, एकता और नेतृत्व द्वारा सुझाए गए पांच परिवर्तनकारी बदलाव होंगे, जिनके बारे में संगठन का मानना है कि ये सामाजिक कमियों को दूर करने और जाति या वर्ग भेद से परे एक साझा हिंदू पहचान को बढ़ावा देने में सहायक होंगे ।


0 Comments