बसना : अनिरुद्ध साहू ने किया 25 वां रक्तदान, सहयोग करने मे हमेशा रहते है तत्पर ।

 


महासमुंद जिला के सलखंड निवासी अनिरुद्ध साहू ने एक 25 वां बार रक्तदान किया । श्री साहू हमेशा युवाओ को प्रेरित करते है एवं सहयोग करने में हमेशा तत्पर रहते वो । श्री साहू ने बोला आज मै  आपसे एक ऐसी चीज के बारे में बात करने जा रहा हु जो हमारी ऊर्जा, हमारी शक्ति और हमारी मानवता को नई पहचान देती वो । ये है रक्तदान एक ऐसा कदम जो न सिर्फ किसी की जान बचाता है, बल्कि हमें एक बेहतर इंसान भी बनाता वो । हम युवा हैँ, हमारे अंदर वो ताकत है वो जोश है, जिससे हम दुनिया में बदलाव ला सकते हैँं। क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे कुछ मिनटों का समय किसी की पूरी जिंदगी बदल सकता है  रक्तदान एक काम है जिसे हर एक स्वस्थ युवा को अपनाना चाहिए। जब हम अपना खून देते हैं, तो हम सिर्फ खून नहीं, बल्कि किसी को जीवन,उम्मीद और खुशियों का उपहार देते है ।

                              रक्तदान का महत्व

1. एक जीवनदाता बने एक यूनिट रक्त से तीन लोगो की जान बचाई जा सकती है । सोचिए आप एक हि बार मे कितनो के चेहरे पर मुस्कान ला सकते है । एक्सीडेंट हो सर्जरी हो या कोई बीमारी हमारे रक्तदान से किसी की जिंदगी फिर से शुरु हो सकती है ।

    2. स्वास्थ्य लाभ- रक्तदान करने से  हमारी सेहत को भी लाभ होता है। यह हमारे शरीर में रक्त के संचार को बेहतर बनाता है, आयरन के स्तर को संतुलित रखता है और दिल की बीमारियों के खतरे को भी कम करता है।

3. मानवता का संदेश-युवा होने के नाते, हमारा कर्तव्य है कि हम समाज को एक अच्छा उदाहरण दिखाएं। जब हम रक्तदान करते हैँ, तो हम दूसरों को भी प्रेरित करते हैं और समाज में एक सकारात्मक संदेश फैलाते हैं। इसलिए आइए एक प्रण लें कि हम, जब भी संभव हो, रक्तदान करंगे। आइए हम मिलकर इस संसार को बेहतर बनाने में अपना योगदान दें। याद रखें  एक छोटी-सी पहल बड़ी-बड़ी जिंदगियों को बचा सकती है। तो आइए, रक्तदान करें, जीवनदान करें

Post a Comment

0 Comments