"शब्दावली निर्माण के लिए सेजेस सरायपाली में चल रहा है समर कैंप"
भारतीय भाषा समर कैम्प से लाभांवित हो रहे विद्यार्थी ।
स्कूली छात्र-छात्राओं को बुनियादी संचार कौशल सीखने के लिए विद्यालय स्तर पर "भारतीय भाषा समर कैंप" का आयोजन स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ठ विद्यालय सरायपाली में किया जा रहा है। 26 मई से 07 दिनों की अवधि में कुल 28 घंटे के लिए भौतिक रूप से भारतीय भाषा पर आधारित समर कैंप का आयोजन अपने आप में अनूठा है।
विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित किया जा रहा है। समर कैंप अंतर्गत मुख्य रूप से विद्यार्थियों के बीच आत्म परिचय, शब्दावली निर्माण,वास्तविक जीवन की बातचीत प्रथाओं,संस्कृति की सराहना,सुदृढ़ीकरण और आत्म विश्वास बढ़ाने क्षमता निर्माण आदि पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।
समर कैम्प में विद्यार्थियों को बहुभाषावाद की समग्र समझ को तेज करने तथा एक से अधिक भारतीय भाषा सीखने के लिए रचनात्मक माहौल दिया जा रहा है। बहुभाषीता को बढ़ावा देने की सार्थक पहल है यह समर कैम्प,इससे राष्ट्रीय एकता और एक भारत- श्रेष्ठ भारत की भावना प्रबल होगी।
इस कैंप का उद्देश्य विद्यार्थियों को एक से अधिक भारतीय भाषाओं को सीखने के लिए प्रेरित करना है।
यह कार्यक्रम नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी)-2020 के बहुभाषावाद और भाषाई सांस्कृतिक विरासत की समझ विकास पर आधारित है।
भारतीय भाषा समर कैंप में संचालित एक्टिविटीज में इंट्रोडक्शन, वोकेबुलरी बिल्डिंग,प्रैक्टिकल कंवर्सेशन,कल्चरल लर्निंग और कांफिडेंस बूस्ट सेशंस शामिल हैं।यह भारत की भाषाई विविधता के संरक्षण का एक विशेष प्रयास है।
इस कैम्प में प्रतिभागियों को भारतीय भाषाओं पर आधारित विभिन्न गतिविधियों में प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर दिया जा रहा है ।
समर कैम्प के दौरान दिवसवार नियमित विविध गतिविधियों के माध्यम से भाषाई विविधता के साथ "एक और भारतीय भाषा सीखें" को विद्यालय स्तर पर कुशल प्रशिक्षकों के माध्यम से साकार किया जा रहा है। समर कैम्प में विद्यालय के टीचर्स, पालकों,विद्यालय प्रबंधन का ख़ास सहयोग प्राप्त हो रहा है।
जिला शिक्षा अधिकारी महासमुन्द विजय कुमार लहरे एवं डीएमसी (समग्र शिक्षा) रेखराज शर्मा द्वारा बीईओ प्रकाशचंद्र मांझी,एबीईओ डी.एन.दीवान, बीआरसीसी सतीश स्वरुप पटेल, नोडल प्राचार्य जगदीश प्रसाद पटेल,सेजेस प्राचार्य मनोज पटेल, सीएसी कामता प्रसाद पटेल,प्रधान पाठक (मिडिल) यशवंत कुमार चौधरी,प्रधान पाठक प्राथमिक आशा शर्मा एवं सक्रिय विद्यालयीन स्टॉफ आदि की उपस्थिति में सेजेस विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान किया गया जिसमें इस वर्ष राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा में राज्य स्तर से चयनित जिले में द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ता कक्षा आठवीं के छात्र अनय अग्रवाल एवं अन्य चयनितों श्रेष्ठ अग्रवाल,आराधना नाग,समृद्धि सेठ को शैक्षणिक सामग्री भेंटकर सम्मानित किया गया वहीं पत्र लेखन प्रतियोगिता में राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ता सातवीं की छात्रा रागिनी सेठ को भी शैक्षणिक सामग्री भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके साथ आल इण्डिया चित्रकला प्रति. में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र का वितरण इस दौरान किया गया एवं विद्यार्थियों की उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
समर कैम्प में बच्चों को समापन अवसर पर प्रमाण पत्र से सम्मानित किया जाएगा ।




0 Comments