सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत पाटसेंदरी मे समाधान शिविर का आयोजन ।

 


आज सरायपाली विधानसभा के ग्राम पाटसेंदरी में आयोजित "सुशासन तिहार" के तहत "समाधान शिविर" का आयोजन किया गया। यह आयोजन शासन की योजनाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही ।

शिविर में सभी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां संबंधित अधिकारियों ने उपस्थित ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी और पूर्व में प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति से अवगत कराया ।


शिविर के दौरान प्रकरणों का निराकरण किया गया, प्राप्त नए आवेदन भी विभिन्न विभागों को प्राप्त हुए, जिन पर शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। नागरिकों ने विभागीय अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं प्रस्तुत कीं और उनके त्वरित समाधान पर संतोष जताया।

प्रमुख विभागों में राजस्व, पंचायत, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, विद्युत, जल संसाधन, श्रम, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति आदि शामिल रहे। सभी विभागीय अधिकारियों ने शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई और योजनाओं की विस्तार से जानकारी ग्रामीणों को दी।

शिविर मे उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा श्रीमती सरला कोसरिया ने कहा कि "शासन की मंशा है कि अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे, और समाधान शिविर इस दिशा में एक सफल प्रयास है।" उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस प्रकार के शिविरों में अधिक से अधिक भाग लें। श्रीमती कोसरिया द्वारा विभिन्न स्टाल का निरीक्षण किया गया, हितग्राहियों को किट वितरण व महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भोत्सव संस्कार के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया गया।


महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभाग की विभिन्न योजनाओं की स्टाल लगाया गया था । शिविर में ग्रामीणों की उपस्थिति उत्साहजनक रही। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए शासन और प्रशासन को धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में SDM श्रीमती नम्रता चौबे (IAS), प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा श्रीमती सरला कोसरिया, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुमारी भास्कर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी हरीशचंद्र पटेल सरायपाली, श्रीमती उषा लाल पटेल सभापति महिला बाल विकास, श्रीमती जयंती जयलाल पटेल, श्री अमित हलधर सीईओ जनपद पंचायत सरायपाली, मनीषा देवांगन तहसीलदार सरायपाली, बीआरसी सतीस स्वरूप पटेल, जनपद सदस्य, सरपँच, व जनप्रतिनिधि गण, सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments