सरायपाली में कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा, रैली में कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर को किया नमन, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प ।

 


छत्तीसगढ़ मे महासमुंद जिला के सरायपाली में कांग्रेस पार्टी ने संविधान बचाओ यात्रा का आयोजन किया । कार्यकर्ताओं द्वारा हाथों में पार्टी का झंडा और बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीरें लेकर रैली निकाला गया । यात्रा का समापन बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ ।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा का संकल्प लिया । कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर संविधान विरोधी कार्य करने का आरोप लगाया । उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों की अवहेलना कर रही है ।



जनता के अधिकारों पर हो रहा है हमला – विधायक चातुरी नंद


विधायक नंद ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान की रक्षा केवल कांग्रेस का नहीं, पूरे देश का मुद्दा है। उन्होंने कहा, "भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार गरीबों और आदिवासियों पर बुलडोजर चला रही है, और उनके अधिकारों का हनन कर रही है।"



विधायक श्रीमती चातुरी नंद द्वारा देशभर में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का षड़यंत्र और दलित,आदिवासी, पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यकों के हक अधिकार पर लगातार कुठाराघात होते देख आज सविधान बचाओ रैली निकाला गया ।



श्रीमती नंद का कहना है की संविधान बचाओ रैली के माध्यम से जन जन तक हम पहुंच रहे है । इसी कड़ी में आज संविधान बचाओ रैली सरायपाली से अमरकोट तक निकाली गई ।



इस रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, नेता, महिला मोर्चा, युवा कांग्रेस और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया । कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि वह संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष जारी रखेगी ।

Post a Comment

0 Comments