महासमुंद/बसना : आज 21 जून 2025 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भूतहाबहरा मे आँगनबाड़ी बच्चो ने योग दिवस मनाया । आँगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती द्वारिका बरिहा, लखी सिदार ने योग करवाकर सभी को प्रेरणा दिया । योग हमें प्रकृति के साथ तालमेल बिठाना सिखाता है। जब व्यक्ति अंदर से शांत होता है तो वह बाहरी दुनिया को संवारने में भी अहम भूमिका निभाता है।
योग एक आध्यात्मिक अनुशासन है, जो हमारी आंतरिक ऊर्जा को जागृत करता है, मानसिक शांति देता है और शारीरिक मजबूती प्रदान करता है। इंटरनेशनल योगा डे दिन हमें यह याद दिलाता है कि योग अब कोई विकल्प नहीं, बल्कि जरूरत है।
जब हर व्यक्ति योग को अपनाएगा, तभी एक स्वस्थ समाज और सशक्त भारत का निर्माण होगा। आज की कार्यक्रम मे सरपंच नीलाबाई उसुमकुमार बरिहा सचिव गंगाधर नेताम मितानिन जसवंती भोई और गांव के ग्रामीण जन उपस्थित रहे ।



0 Comments