"विकसित भारत का अमृतकाल" ग्राम पंचायत बनोभाँटा मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

 


महासमुंद/सरायपाली :- आज दिनांक 22/06/2025 को ग्राम पंचायत बनोभांटा में माननीय प्रधानमंत्री जी के 11 वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर विकसित भारत के अमृत काल सेवा सुशासन गरीब कल्याणकारी योजनाओं को लेकर भाजपा जिला पंचायत सदस्य श्रीमति कुमारी भास्कर एवं  ग्राम पंचायतो के सरपंचों पंचो एवं स्थानीय ग्रामीण कार्यकर्ताओ के सहयोग से जन चौपाल रखा गया। 

        जिसमें ग्रामीणों के समक्ष मोदी जी के योजनाओं का प्रचार प्रसार किया गया तथा माताओं,बहनों,बड़े बुजुर्गों तथा युवा साथियों को मोदी जी के योजनाओं से लाभान्वित हुए है कई महिलाएं जनधन योजना, शौचालय निर्माण, आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्वला योजना तथा कई लोग किसान सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना, इत्यादि के बारे में लाभान्वित होना बताया गया। 

                  इस जन चौपाल में मुख्य रूप से भाजपा मंडल बलौदा के जनपद पंचायत सदस्य श्रीमति दिनता कुमार, पदमिनी भोई, सिवानी सिदार, उद्धव नन्द,भाजपा  कार्यकर्ता, खीर कुमार, रेशम दास, निरंजन यादव, तुलसीराम यादव, नरेश सेठ, दिलीप साहू, अमर सिंह बरिहा, तरूणी बरीहा, सुरु कुमार, भोजराम चौधरी, सुदाम प्रधान, वीरेन साहू, राम बिहारी प्रधान, तुलाराम यादव, रतन यादव, राजकुमार यादव, रेवाशंकर बरिहा, बलराम कुमार, सोनू केसरी,gajen बरिह,आदि लोग उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा जनप्रतिनिधि, पंचायतों के ग्रामीणों का विशेष सहयोग एवं भूमिका रहा ।।

Post a Comment

0 Comments