महासमुंद/सरायपाली:- छिंदपाली में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं जिला आयुर्वेद अधिकारी के मार्गदर्शन में मुख्यातिथि महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी की उपस्थिति मे विकासखंड स्तरीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन आज 22 जून को किया गया ।
इस मेले में आयुर्वेद एवं होम्योपैथी चिकित्सा के परामर्श के साथ निःशुल्क औषधियां भी प्रदान किया गया । इस मेले में सामान्य व्याधियों के साथ वातव्याधि, श्वास, कास, चर्मरोग, शिशु एवं बाल रोग, पाण्डु, अर्श, भगन्दर, मधुमेह, शारीरिक एवं मानसिक दौर्बल्यता, पंचकर्म तथा क्षारसूत्र चिकित्सा सलाह के साथ निःशुल्क औषधियां वितरण किया गया ।
साथ ही मेले में दैनिक व ऋतु अनुकूल दिनचर्या एवं ऋ तुचर्या की भी जानकारी दिया गया ।



0 Comments