माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के साथ रायपुर के अग्रसेन धाम में लोकतंत्र के काले अध्याय आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित 'मॉक पार्लियामेंट' (युवा संसद) कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।

 


आज माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के साथ रायपुर के अग्रसेन धाम में लोकतंत्र के काले अध्याय आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित 'मॉक पार्लियामेंट' (युवा संसद) कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माननीय श्री धरमलाल कौशिक जी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष माननीय श्री शिवरतन शर्मा जी, धरसीवा विद्यायक श्री अनुज शर्मा जी, BJYM छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री आलोक डंगश जी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।


आपातकाल का वह काला दौर जब भारतीय संविधान का गला घोंट दिया गया, प्रेस की स्वतंत्रता छीन ली गई, अभिव्यक्ति की आजादी को कुचल दिया गया यहां तक की हमारे देश की न्यायपालिका को भी गुलाम बनाने का प्रयास किया गया। तब सही मायने में कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या का घृणित प्रयास किया। आज, हमारे युवा साथियों ने इस गंभीर विषय पर 'मॉक पार्लियामेंट' के माध्यम से अत्यंत प्रभावशाली ढंग से संवाद प्रस्तुत कर नागरिक अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया है।


ऐसे आयोजन युवाओं को हमारे संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्था और नागरिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक बनाते हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनायें

Post a Comment

0 Comments