किसानों के सम्मान में, कांग्रेस पार्टी मैदान में, कांग्रेस पार्टी हमेशा किसानों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी डटकर लड़ती रहेगी : श्रीमती चातुरी नंद विधायक सरायपाली ।



क्षेत्र के किसानों को खाद-बीज की भारी किल्लत के मुद्दे को लेकर आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरायपाली शहर एवं ग्रामीण के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरायपाली शहर एवं केना सोसायटी कार्यालय का घेराव कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।


इस अवसर पर सरायपाली शहर एवं ग्रामीण ब्लॉक के प्रभारी श्री मुकेश यादव  जी, इस्तियाक खैरानी ब्लॉक अध्यक्ष शहर श्री आर. एन. आदित्य ,ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण पुष्पेन्द्र पटेल सहित वरिष्ठ कांग्रेसीजन एवं युवा साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments