महासमुंद :- स्थानांतरण पर जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री समीर पांडे को दी गई भावभीनी विदाई, नए पदाधिकारी श्री टिकवेन्द्र जाटवर का हुआ स्वागत ।
महासमुंद जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर समीर पांडे को उनके बालोद जिला स्थानांतरण पर बुधवार को एक आयोजित समारोह में भावभीनी विदाई दी गई । इस मौके पर जिले के महिला पर्यवेक्षकों और कर्मियों द्वारा उन्हें सम्मानित किया तथा उनके कार्यकाल की सराहना किया गया ।
समारोह में वक्ताओं ने श्री पांडे के कार्यकाल को जिले के समेकित विकास की दिशा में प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में उनकी सक्रिय भूमिका और सजग कार्यशैली हमेशा याद की जाएगी। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जाटवर का भी स्वागत किया गया । उपस्थित सभी कर्मचारियों ने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में जिला महिला बाल विकास विभाग की कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी । समारोह के अंत में स्मृति चिन्ह भेंट कर श्री समीर पांडे को भावभीनी विदाई दी गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।
श्रीमती शकुन्तला चक्रवर्ती परियोजना अधिकारी महासमुंद ग्रामीण की अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर सभी कर्मचारियों द्वारा समृति चिन्ह भेट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया गया ।
वाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर टच करे





0 Comments