महासमुंद/सरायपाली :- आज दिनांक 09/07/2025 को शिक्षा व्यवस्था को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे ने स्वामी आत्मानंद स्कूल सरायपाली मे पहुँच हुए थे साथ हि साथ क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य कुमारी भास्कर ने जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे से चर्चा करते हुए कहा की आज हम विद्यालयों को मात्र इमारतों और कक्षाओं के रूप में ही नहीं देखते हैं, एक स्कूल में मूल शिक्षण स्थितियों के साथ-साथ इसमें बिजली की व्यवस्था, कार्यात्मक प्रयोगशाला और पाठन स्थल, विज्ञान प्रयोगशालाएं, कम्प्यूटर प्रयोगशालाएं, शौचालय उपयुक्त हो ।
आज की बैठक मे बी ओ प्रकाश मांझी, प्राचार्य मनोज कुमार पटेल शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आशीष दास, बी आर सी सतीस स्वरूप तथा स्वामी आत्मानंद स्कूल सरायपाली के सभी शिक्षक उपस्थित रहे ।
वाट्सप ग्रुप मे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर टच करे


0 Comments