सरायपाली : शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय टेमरी में एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम मे श्रीमती कुमारी भास्कर हुई शामिल

 


महासमुंद/सरायपाली :- आज दिनाक 21/7/2025 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टेमरी मे एक पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुमारी भास्कर उपस्थित रही कार्यक्रम मे मुख्यातिथि श्रीमती कुमारी भास्कर जिला पंचायत सदस्य सरायपाली का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया ।


आज की कार्यक्रम की शुरुवात माँ सरस्वती, छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर माल्यार्पण ज्योति जला कर आराधना के साथ किया गया ।

श्रीमती कुमारी भास्कर ने आज की कार्यक्रम मे अपनी उद्बोधन मे कहा की हम सबके जीवन मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है, मां हर दुःख सहकर भी अपने बच्चों का पालन पोषण करती है, हर मां अपने बच्चों पर हर स्नेह लुटाती जन्मदात्री मां का यह प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है जिसे कोई चुका नहीं सकता। हम मां को कुछ दे तो सकते नहीं लेकिन और कुछ कर सकते हैं। इसी सोच में ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ पर एक पौधरोपण किया जाता है ।


आज इसी कार्यक्रम के अंतर्गत टेमरी स्कूल मे अपनी माँ के प्रति प्रेम, आदर और सम्मान के प्रतीक के रूप में एक पेड़ लगाने और धरती माता की रक्षा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया ।


कुमारी भास्कर ने एक पेड़ का महत्व को बताते हुए कहा 

पेड़ लंबे समय तक प्रदूषण मुक्त वातावरण की कुंजी हैं क्योंकि वे ऑक्सीजन प्रदान करने, हवा की गुणवत्ता में सुधार, जलवायु सुधार, जल संरक्षण, मिट्टी संरक्षण और वन्य जीवन का समर्थन करने के लिए जिम्मेदार हैं। इन सभी कारणों से वर्तमान परिदृश्य में वृक्षारोपण आवश्यक हो गया है क्योंकि प्रदूषण चरम पर है। कुछ हद तक प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र उपाय है। पेड़ों के बिना, पृथ्वी पर जीवन नहीं होता। पेड़-पौधे कई तरह से पर्यावरण को स्वस्थ रखने में बहुत योगदान देते हैं।



      कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष बलौदा नीलांबर तांडी, सरपंच संघ अध्यक्ष प्रतिनिधि लिंगराज साहु,मंडल महामंत्री केशव साहु, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुभाष साहु, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि धनेश्वर भास्कर, प्राचार्य सारधाराम सिदार ,स्कूल समन्वय   हेमचंद पटेल तथा  चक्रधर प्रसाद डडसेना, डोमश पाल, बिनोद कुमार दीप, प्रशांत छत्तर, गोपालचंद सिदार, उमाशंकर भोई, प्रभासिनी बरिहा , स्काउट गाइड के छात्र एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।







वाट्सप ग्रुप मे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर टच करे

https://chat.whatsapp.com/CiyKgxglQdmJBa5EO5k7VD

Post a Comment

0 Comments