महासमुंद/सरायपाली :- स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय सरायपाली में कारगिल विजय दिवस हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से की गई। इसके पश्चात वीर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की ।छात्र-छात्राओं ने कारगिल युद्ध के वीर जवानों के शौर्य, बलिदान और देशप्रेम को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी यू के बरिहा द्वारा किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संध्या भोई ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में कहा कि –
“कारगिल विजय दिवस भारत के अदम्य साहस, धैर्य और पराक्रम का प्रतीक है। हमें अपने वीर जवानों के त्याग से प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए तत्पर रहना चाहिए।”अंत में विद्यार्थियों और स्टाफ ने मोमबत्तियां जलाकर कारगिल शहीदों को नमन किया। यह कार्यक्रम छात्र-छात्राओं में देशभक्ति की भावना जागृत करने वाला और अत्यंत प्रेरणादायक रहा।

0 Comments