महासमुंद/बसना :- शनिवार बैगलेस डे दिवस पर शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में कारगिल विजय दिवस को बच्चों ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया। जिसमें बच्चों ने भारत माता की जय भारतीय सेना की जय भारतीय सेना जिंदाबाद के जय घोष के साथ-साथ पिरामिड बनाकर गेड़ी संचालन के साथ अपने शौर्य का प्रदर्शन किया निश्चित रूप से प्रत्येक भारतीय के लिए आज का दिवस कारगिल विजय दिवस अपने बलिदानी वीर सैनिकों को याद कर उनकी शहादत को सम्मान देने का दिवस है।
साथ ही साथ उन्होंने अपने पीछे जो परिवार छोड़ा है उन शहीदों के परिवारों के प्रति एक सम्मान प्रदर्शित करने का समय है उन बलिदानी सैनिकों ने अपना बलिदान दिया इसलिए हम सभी आज स्वाभिमान पूर्वक हमारे देश में जीवन जी रहे हैं राष्ट्र एक उन्नति के मार्ग पर अग्रसर है अतः उन सभी वीर बलिदानी पुरुषों को हृदय की गहराइयों से श्रद्धांजलि दी गई विद्यालय के प्रधान पाठक गिरधारी साहू जी शिक्षक द्वय वीरेंद्र कुमार कर एवं निर्मला नायक ने बच्चों में अपने देश एवं सेना के प्रति इस प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित कर सम्मान का भाव उत्पन्न करने हेतु खुशी व्यक्त की।


0 Comments