महासमुंद/सरायपाली :- कुछ दिन पहले संजय नगर सरायपाली वार्ड 4 मे कचरा उठाव नही होने के सम्बन्ध मे शिकायत किया गया था लेकिन उस पर किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही हो रही थी इस पर सज्ञान लेते हुए छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया मिडिया द्वारा लगातार खबर प्रकाशित किया गया ।
जिसके परिणाम स्वरूप आज वार्ड 4 मे सफाई कर्मी कचरे का उठाव किये जिससे वार्ड 4 के निवासी मिडिया को धन्यवाद दिये । लेकिन ऐसे मामले मे सभी नागरिकों को स्वम जागरूक होना पड़ेगा कब तक दुसरो के भरोसे चलेगा । सभी को स्वच्छ्ता के प्रति ध्यान देना होगा । ताकि सरायपाली स्वच्छ सुंदर रहे । साथ हि साथ सभी का स्वास्थ भी स्वस्थ बने रहे ।


0 Comments