छांदनपुर में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया l

 


महासमुंद/बसना :- प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष 2025 26 में भी प्राथमिक शाला छान्दनपुर में शाला प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम हर्षोउल्लास 'के साथ मनाया गया। जिसमें शाला के बालवाड़ी व कक्षा पहली से पांचवी तक के सभी विद्यर्थी एवं उनके पालक सम्मिलित हुये। इस कार्यक्रम के प्रारंभ में ग्राम पंचायत छादनपुर के सरपंच श्रीमती वनिता भोई का स्वागत बच्चों द्वारा तिलक लगाकर व पुष्प गुच्छ से किया गया। बच्चों द्वारा समस्त पालकों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।  सरपंच श्रीमती बनिता भोई एवं प्रधान पाठक श्रीमती नमिता मिश्रा द्वारा सरस्वती पूजन व वंदन किया गया। नव प्रवेशी विद्याथिर्यों का स्वागत तिलक लगाकर एवं पुस्तक, कॉपी, पेंसिल, एवं गणवेश देकर उनका शाला आने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम में नव प्रवेशी बच्चों का उनकी माता के साथ प्रवेश उत्सव सेल्फी लेकर उन्हें स्कूल आने के लिए प्रेरित किया 'गया। बच्चों द्वारा शिक्षा के प्रति जागरूकता एवं प्रोत्साहन हेतु पोस्टर का प्रदर्शन किया गया ' कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थी एवं उनके पालक गणो को खीर व बुंदी वितरित किया गया एवं स्कूल के लिए सभी मे काफी उत्साह देखा गया।

Post a Comment

0 Comments