कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह सरायपाली विकासखंड के आँगनबाड़ी, छात्रावास, प्राथमिक स्वास्थ केंद्र, एफसीआई गोदाम निरीक्षण मे पहुँचे ।

महासमुंद/सरायपाली :- महासमुंद जिले के कलेक्टर विनय लंगेह सरायपाली विकासखंड के दुरस्त आंगनबाड़ी केंद्र सिघोंडा पहुंचे जहां उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया वहां उपस्थित सहायिका और कार्यकर्ता से बच्चों की उपस्थिति, टीकाकरण, पोषण आहार की उपलब्धता और स्वच्छता आदि के बारे में विस्तार से जानकारी ली एवं उन्होंने निर्देश दिया की बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी ना हो । पर्यवेक्षक आँगनबाड़ी केंद्रो की नियमित निरीक्षण करे ।

कलेक्टर लंगेह ने अर्जुंडा की एफसीआई गोदाम का निरीक्षण किया जंहा धान भण्डारण की स्थिति को देखा गोदाम मे रखे धान को वर्षा से सुरक्षित रखने के लिए निर्देश दिया गया ।

कलेक्टर लंगेह छुईपाली बालिका छात्रावास पहुँचे जहा उन्होंने छात्राओं से मुलाकात कर शासन द्वारा प्रदत्त सुविधाओं जैसे- पोषण, शिक्षण सामग्री, स्वास्थ्य जांच एवं सुरक्षा आदि के बारे में जानकारी ली। छात्राओं से बातचीत के दौरान उन्होंने सुझाव भी मांगे एवं छात्रावास अधीक्षिका को निर्देशित किया कि छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंघोंडा पहुंचे जहां उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया वहां उन्होंने मरीजों से बात कर उन्हे मिल रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही दवाइयों के स्टॉक, डॉक्टरों की उपस्थिति, मौसमी बीमारियों के इलाज की तैयारी एवं अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण किया। कलेक्टर लगेंह द्वारा डॉक्टरों को मौसमी बीमारियों के बढते प्रभाव को देखते हुए सतर्कता बरतने का निर्देश दिये साथ ही आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर लंगेह ने अधिकारियों से कहा कि विकासखंड के ग्रामीण अंचलों में शासन की योजनाएं समय पर और पूरी गुणवता के साथ पहुचें यह सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन आम जनता की समस्याओं के समाधान और सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। निरीक्षण के दौरान विभागों के समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।





वाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर टच करे

https://chat.whatsapp.com/CiyKgxglQdmJBa5EO5k7VD

Post a Comment

0 Comments