जुलाई 20२5/ महासमुंद। संबलपुर डिवीजन रेलवे फाटक पर फुट ओक्हरब्रिज निर्माण के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू के नेतृत्व में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिक्का, भाजपा नेता आनन्द साहू, अमरजीत खालसा, प्रिंस चावला, गौरव राठी ने सांसद रूपकुमारी चौधरी एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह से भेंटकर ज्ञापन सौंपते हुये मांग की कि फूट ओव्हरब्रिज उक्त रेलवे फाटक पर उपयोगहीन है बल्कि आम लोगों की परेशानी और बढ़़ जायेगी। पूर्व में भी रेलवे प्रशासन द्वारा फाटक बन्द करने पर चक्का जाम जैसा आन्दोलन पटरी पार की जनता ने की थी और स्थानीय भाजपा नेताओं ने तत्कालीन सांसद के हस्तक्षेप के बाद केन्द्रीय मंत्री के आदेश से फाटक 'खुला था। रेलवे प्रशासन फिर वही स्थिति करना चाह रही है। जिसका पटरी पार की जनता विरोध कर रही है। फूट ओव्हरब्रिज निर्माण को रोकने में फाटक खुला रखने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महे्द्र सिक्का, पार्षदगण - माखन पटेल, सुनैना पप्पू ठाकुर, मुस्ताक खान, राहूल आवडे, जरीना हफीज कुरैशी, जय देवांगन सभी नेअपनी ओर से अलग अलग ज्ञापन सौपा है और सभी ने एक स्वर में कहा कि पटरी पार शहर की 40 प्रतिशत जनता निवास करती है। स्कूली बच्े, सायकल, हाथ ठेला वालो को फूट ब्रिज चढ़़ने में तकलीफ होगी। सांसद रूपकुमारी चौधरी ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैश्णव को ई-मेल एवं रेलवे डी.आर.एम. से दूरभाष पर चर्चा कर फूट ओव्हरब्रिज िर्माण को निरस्त करने को कहा। इसी तरह जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू को कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने पूर्ण आश्वस्त किया है कि फूट ओव्हरब्रिज निर्माण निरस्त करने रेलवे प्रशासन को पत्र भेजा जा चुका है जनमत का पूरा ध्यान रखते हुये फूट ओव्हरब्रिज निर्माण की स्वीकृति नही दी जायेगी। आप सभी पूर्ण रूप से आश्वस्त रहे तथा फाटक भी आम जनता के लिए खुला रहेगा। डी.आर.एम. 'से दूरभाष पर मना कर दिया गया है।

0 Comments