सरायपाली : आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित ।


महासमुंद/सरायपाली :- एकीकृत बाल विकास परियोजना सरायपाली के जनपद पंचायत सरायपाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत कनकेवा, तोषगाँव, लमकेनी, पुटका, के ऑगनबाडी केन्द्र कनकेवा अ, मनकी, गीधामुंडा, पुटका 1, में ऑगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है । 

परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना सरायपाली ने बताया की निम्न ग्राम पंचायत के ऑगनबाडी केंद्रो मे सहायिका पद रिक्त होने के फलस्वरूप उक्त ग्राम के 8 वीं उत्तीर्ण तथा 18 वर्ष से 44 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक महिला अभ्यर्थी 24 जुलाई 2025 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना सरायपाली में आवेदन पत्र कार्यालयीन दिवस में सीधे जमा कर सकते है । निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा । आवेदन प्रारूप अपने ग्राम पंचायत से व परियोजना कार्यालय से प्राप्त कर सकते है ।






वाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर टच करे

https://chat.whatsapp.com/CiyKgxglQdmJBa5EO5k7VD

Post a Comment

0 Comments