महासमुंद विधान सभा के विधायक लापता का पोस्टर हुआ वायरल , विधायक ने कहा कि अस्वस्थ होने के चलते अपने निवास पर ही लोगो से मुलाकात कर रहा हूँ।


महासमुंद :-  विधायक की तलाश है। महासमुंद के विधायक गायब हैं खोजने से भी नहीं मिल रहे हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं। ऐसा संदेश उन पोस्टरों से मिल रहा है, जो महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ बगल के खल्लारी विधानसभा क्षेत्र के भी सार्वजनिक स्थानों पर लगाया गया है। पोस्टर मे लिखा है कि विधायक गुम हो गए हैं और खोजकर बताने वाले को उचित इनाम दिया जाएगा । महासमुंद विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र के किसान , बेरोजगार छात्र एवं महिलाएं अपनी समस्याओं को सुलझाने के लिए विधायक को तलाश कर रहे हैंलेकिन विधायक मिल नहीं रहे हैं। पोस्टर मे अपीलकर्ता तुमगाँव , सिरपुर क्षेत्र के किसान एवंमहिलाओं को बताया गया है। साथ ही बहुत अधिक विरोध हो रहे करणी कृपा स्टील एंड पावर प्लांट पर विधायक को छुपाकर रखने की आशंका जाहिर करते हुए कटाक्ष भी किया गया है। पहली बार विधायक लापता के पोस्टर लगने पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बताया कि वो अस्वस्थ होने के चलते अपने निवास पर ही लोगों से मुलाकात कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments