सरायपाली : भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, स्थानीय संघ सरायपाली द्वारा एक पेड़ माँ के नाम के अंतर्गत सरायपाली में वृक्षारोपण किया गया ।

 


महासमुंद/सरायपाली :- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़,ज़िला संघ- महासमुन्द अंतर्गत स्थानीय संघ सरायपाली द्वारा पर्यावरण संतुलन एवं जैव विविधता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से "एक पेड़ मां के नाम" अंर्तगत सरायपाली में वृक्षारोपण किया गया।

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स,स्थानीय संघ सरायपाली द्वारा सरायपाली में लगन के साथ किया गया वृक्षारोपण।

भा.स्का.गा.स्थानीय संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी ने "एक पेड़ मां के नाम के तहत" कदंब पेड़ लगाया,ट्री गार्ड भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

भा.स्का.गा.स्थानीय संघ उपाध्यक्ष तारेश्वरी नायक ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी खुशी जताई।


वृक्षारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ओमप्रकाश चौधरी (अध्यक्ष भा.स्का.गा.स्थानीय संघ सरायपाली), अध्यक्षता सी.एल.पुहुप (प्राचार्य, शास.उ.मा.वि.केजुवां एवं विकासखंड सहायक आयुक्त,स्काउट) एवं तारेश्वरी नायक (उपाध्यक्ष,भा.स्का.गा. स्थानीय संघ सरायपाली) एवं सेवाशंकर अग्रवाल (आजीवन सदस्य प्रतिनिधि,भा.स्का.गा.स्थानीय संघ सरायपाली)के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ अतिथियों द्वारा लार्ड एवं लेडी बेडेन पॉवेल के छायाचित्र पर पूजन-अर्चन कर किया गया। अतिथियों का स्वागत स्काउटिंग परंपरा अनुसार स्कार्फ लगाकर किया गया।


सभी ने मिलकर विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर सरायपाली में वृक्षारोपण कर  पौधारोपण,जलसंरक्षण,ग्रीन-क्लीन इण्डिया के लिए सामूहिक रुप से जनजागरुकता का सन्देश दिया गया।


स्थानीय संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश चौधरी द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर कदंब पौधा का रोपण किया गया और नि:शुल्क ट्री गार्ड भेंट किया गया जिससे पौधे की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

मुख्य अतिथि ओमप्रकाश चौधरी ने इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण एक पुनीत,प्रोत्साहन योग्य कार्य है। हम सभी को विभिन्न अवसरों पर वृक्षारोपण किया जाना चाहिए जिससे पर्यावरण संरक्षण हो सके। 


बीईओ एवं पदेन सहायक आयुक्त (स्काउट)प्रकाशचंद्र मांझी ने अपने सन्देश में कहा कि स्काउट - गाइड संगठन द्वारा किया गया यह पुनीत कार्य अनुकरणीय है,इस मुहिम को और आगे बढ़ाने हेतु सार्थक प्रयास करेंगे।


कार्यक्रम में स्थानीय संघ सरायपाली के आजीवन सदस्य द्वय मनोज अग्रवाल एवं सुनील अग्रवाल,स्थानीय संघ सचिव यशवंत कुमार चौधरी,वरिष्ठ सेवाभावी स्काउटर कमलेश सतपथी,जिला प्रतिनिधि गाइडर पुष्पांजली चौधरी (फ्लॉक लीडर),सविता साहु (गाइडर), जिला प्रतिनिधि स्काउटर किशोर कुमार पटेल,स्काउटर दयानंद चौधरी,पूर्व सचिव एवं मीडिया प्रभारी हेमंत चौधरी,विश्वनाथ भारती आदि पर्यावरण प्रेमियों की ख़ास मौजूदगी रही।

कार्यक्रम संचालन एवं आभार प्रदर्शन सचिव यशवंत कुमार चौधरी द्वारा किया गया।






वाट्सप ग्रुप मे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर टच करे

https://chat.whatsapp.com/CiyKgxglQdmJBa5EO5k7VD

Post a Comment

0 Comments