माननीय मुख्यमंत्री साय ने सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो के विकास के लिए दी करोड़ो की स्वीकृति : सरला कोसरिया

 


महासमुंद/सरायपाली :- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ शासन में महिला आयोग के सदस्य सरला कोसरिया के अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ के सरल.सहज एवं यसस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के विकास कार्य हेतु करोड़ो की स्वीकति प्रदान की है। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया ने ताया कि जब से छत्तीसगढ में भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार सत्ता की बागडोर संभाली है तब से चहु ओर विकास साय साय हो रही है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का संकल्प पूर्ण हो रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरायपाली विधानसभा क्षे्र के विकास कार्य के लिए 1.20 करोड की स्वीकृति दी है। जो इस तरह सेहैग्राम केंदूढार में प्रमसागर साहू घर आंगनबाड़ी तक सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, मोहदा में राम मंदिर से नागिनबर घर तक सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, मोहनमुंडा में सीसी रोड़ निर्माण हेतु1० लाख रुपये, काकेनचुवा में सीसी रोड निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, सलखण्ड के नरेश घर से फिरतु घर तक सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, सलखण्ड के बाजार पड़ाव से टिकेलाल घर तक सीसी रोड़ निर्माण हेत ,10 लाख रुपये, कुर्मीपाली के मकरध्वज घर सेनाला तक सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, पोटापारा में सीसी रोड़ निर्माण हेतु५ लाख रुपये, आंवलाचक्का 'सीसी रोड निर्माण हेतु ५ लाख रुपये, बिरकोल के अशोक घर से देवलास घर तक सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, बिरकोल के विजय घर से सामुदायिक भवन तक सीसी रोड निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, गिरसा के आंगनबाड़ी से शिवमंदिर तक सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये, ड्रमरपाली के मोहित घर से महाराज घर तक सीसी रोड़ निर्माण हेतु 10 लाख रुपये।

सरला कोसरिया से पूछेजाने पर उन्होंने बताया कि मैं रष्ट्रपर्थम की भावना को लेकर सरायपाली क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहती हूं डस भावना को साकार करने में कोई पद मेंबने रहना,नही रहना इससे कोई फर्क नही पड़ता है।

मुख्यमंत्री से मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए अनेक मांगोंको समय- समय रखती आई हूं और उन्होंने हर संभव सहायता करने के लिए आस्वासन दिया है।

सरायपाली के साथ -साथ पूरे छत्तीसगढ को कांग्रेस ने अपने शासनकाल में पीछे धकेलने का काम किया है, विकास का एक ईट भी नही रख पायी सिर्फ भ्र्टचार की बुलंदियों को छूकर कीर्तिमान स्थापित की है।

सरायपाली विधानसभा में विभित्न निर्माण कार्य पुल, पुलिया, सड़क,एनीकट,बांध, जैसे अनेक छोटे बडे कार्यों की स्वीकृति दी है। जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों में उत्साह का मौहाल है।

सरायपाली विधानसभा को मिली अनेक विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से धन्यवाद आभार करती हूं।

Post a Comment

0 Comments