महासमुंद : NCC अस्पताल में निःशुल्क डायलिसिस सेवा का शुभारंभ, मुख्य अतिथि रुपकुमारी चौधरी सांसद शामिल हुई ।


महासमुंद जिले के झलप स्थित NCC अस्पताल में निःशुल्क डायलिसिस सेवा का शुभारंभ किया गया जिसमे रुपकुमारी चौधरी सांसद लोकसभा महासमुंद शामिल हुई उन्होंने कहा की NCC अस्पताल की इस सेवा से अब ज़रूरतमंद मरीजों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह न केवल जीवनदायी है, बल्कि परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम करेगी।

यह कदम सुलभ और सशक्त स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी,

बीज निगम अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर जी, जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू जी एवं डॉ. विमल चोपड़ा जी सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण व गणमान्यजन उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments