महासमुंद/सरायपाली :- सड़को मे हो रही सड़क दुर्घटनाओ को देखते हुए उच्च न्यायालय द्वारा राज्य सरकार को सड़को से इन मवेशियों को हटाने के लिए सख्त निर्देश दिया गया है ।
उस आदेश के परिपालन मे SDM अनुपमा आनंद के निर्देश पर नगरपालिका सरायपाली द्वारा पिछले दिनों से लगातार सड़को पर घूम रहे मवेशियों को पकड़ कर कांजी हाउस मे रखा जा रहा है । और मालिकों पर जुर्माना लगाया जा रहा है ।
नगरपालिका द्वारा लगातार चलाये जा रहे इस अभियान मे 100 से अधिक मवेशिय पकड़े जा चुके है ।
मवेशियों को पकड़ने के लिए कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी सिर्फ इसलिए लगाई गई है की सड़क मे घूम रहे मवेशियों को तत्काल पकड़ा जा सके

0 Comments