महासमुंद/सरायपाली :- आज छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स नगर इकाई सरायपाली द्वारा स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबी अभियान कार्यक्रम जयस्तंभ चौक पर स्वदेशी जागरण मंच व व्यापारी संघ द्वारा आयोजित स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान में श्रीमती भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद शामिल हुई इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्योगों को बढावा देना और आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करना है। स्थानीय व्यवसायों और व्यापारियों को स्वदेशी उत्पादों के इस्तेमाल और प्रचार में आगे आना चाहिए आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य तभी पूरा हो पाएगा जब हम सभी मिलकर स्वदेशी को अपनाएँगे और विदेशी उत्पादों पर हमारी निर्भरता कम करेंगे। चेंबर कार्यकारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमें स्थानीय उत्पादों के बारे में जानकारी होना चाहिए। सभी दुकानों में स्थानीय वस्तुओं एवं उत्पादों के लिए एक अलग से काउंटर होना चाहिए ताकि उनका प्रचार प्रसार किया जा सके और खरीदारों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम में उपस्थित चेंबर पदाधिकारियों ने इस पहल की सराहना की और स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के महत्व पर प्रकाश डाला।
आज के कार्यक्रम मे वक्ताओं को चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, आज के कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में वंदे मातरम संस्थान छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री जन्मजय नायक जी,श्री विवेक शर्मा कर जी, डॉक्टर संध्या भोई जी प्राचार्य वीरेंद् बहादुर शासकीय महाविद्यालय सरायपाली, श्री धमेंद्र चौधरी फुलझर डिफेंस एकेडमी सरायपाली,श्री शेषाचार्य महाराज जी भागवत कथा वाचक स्वर्ण सिंह सलूजा जी श्री त्रिलोचन पटेल जी डॉक्टर अनीता चौधरी जी डॉ नमिता साहू जी श्रीमती कुमारी भास्कर जी सदस्य जिला पंचायत महासमुंद,
डॉक्टर तारेश्वरी नायक जी 'सरायपाली का चैंबर ऑफ़ कॉमर्स द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया,साथ ही साथ आज के कार्यक्रम में नगर के प्रबुद्ध जन भी उपस्थित थे जिसमें प्रमुख रूप से श्री संजय शर्मा जीश्री विपिन उबावेजा जी,श्री धनेश नायक जी,श्री प्रदीप साहू श्री अर्जुन कुजूर जी स्वदेशी मंच सरायपाली के साथ-साथ नगर के चेंबर के वरिष्ठ सदस्य श्री विलासा अग्रवाल जी, श्री बिहारी लाल अग्रवाल जी, श्री भोजराज अग्रवाल जी,श्री नीरज बंसल जी,चेंबर के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रवीण अग्रवाल जी चेंबर ऑफ कॉमर्स नगर इकाई सरायपाली के अध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल जी, चैंबर ऑफ़ कॉमर्स नगर इका्ड सरायपाली के सचिव सेवा शंकर अग्रवाल,किराना व्यापारी संघ से श्री राजेश अग्रवाल जी के साथ-साथ नगर के अन्य प्रबुद्ध जन भी उपस्थित थे,
कार्यक्रम के अंत में चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रायपुर के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रवीण अग्रवाल जी ने सभी उपस्थित वक्ताओं एवं सदस्यों को धन्यवाद दिया एवं चेंबर के आगामी कार्यक्रमो में इसी तरह उपस्थित होने हेतु निवेदन किया,
J कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन सरायपाली चैंबर ऑफ़ कॉमर्स नगर इकाई के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल द्वारा किया गया, श्री मुकेश अग्रवाल द्धारा चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश कार्यालय तथा भारत सरकार से यह मांग की गई कि अभी विदेशी सामान कौन सा है आम जनता को मालूम नहीं चलता है इसलिए उसके पहचान के लिए भारत सरकार ऐसी व्यवस्था करें कि जो भी विदेशी सम्मान मार्केट में बिक रहा है उसकी एक पहचान सुनिश्चित हो लाल हरा पीला या नीला कुछ उसमें मार्का हो जिससे छोटे-छोटे जगह के आम नागरिकों को मालूम चल सके कि विदेशी सामान यह है और इसका हमको बहिष्कार करना है, मंच संचालन सचिव सेवाशंकर अग्रवाल द्वारा किया गया,


0 Comments