महासमुंद/सरायपाली :- आज सरायपाली नगर मे श्रावण के अंतिम सोमवार को भव्य कांवर यात्रा निकाली गई । कावर यात्रा के दौरान बडी संख्या में शिव भक्त झूमते नजर आये । इसे देखने के लिए भी सैकडों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। इसके अलावा कई शिव भक्तों ने विभिन्न जगह से जल लाकर शहर के शिव मंदिरों में जलाभिषेक किया। आज पूरा अंचल बोल-बम के नारों के साथ शिव भक्ति में डूबा रहा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरसीचां रोड कांवरिया संघ के द्वारा विशाल कांवर यात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान शिवजी की विशाल झांकी आकर्षण का केन्द्र रही । बाजे-गाजे, घण्टपार्टी आदि के साथ कांवर यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त झूमते हुए भगवान भोलेनाथ की जयकारों के साथ नृत्य करते नजर आए।
कांवरियों के द्वारा बगाईजोर नाला से जल भरकर बालसी, पतेरापाली और सरायपाली नगर भ्रमण करते हुए अग्रवाल धर्मशाला रोड जोगी तालाब में स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक किया गया। इस दौरान कांवरियों का उत्साह देखने ही बनता था। सभी कांरियों का जगह-जगह स्वागत सत्कार के साथ जलपान, फल वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस दौरान पूरे शहर में बतायात व्यवरथा को बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा,
सावन के अंतिम सोमवार को आज शहर सहित पूरे अंचल में शिव भक्ति का सैलाब देखा गया। नगर मे विशाल कावण यात्रा मे श्रीमती सरला कोसरिया प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष, शामिल होकर प्रदेश वासी की सुख समृद्धि मनोकामना की सभी शिव मंदिरों में जहाँ भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की, वहीं अनेक स्थानों में कांवर यात्रा भी निकाली गई। शहर में भी अलग-अलग मार्गों पर शित्र भक्तों ने विभिन्न झांकियों के साथ कांवर यात्रा निकाली। इनमें कहीं भगवान शिव के विशाल स्वरूप के दर्शन मिले, तो कहीं भारतीय सेना के उत्साह को प्रदर्शित करते ऑपरेशन सिंदर की झाँकि शामिल रही। बाजें-गाजे के साथ निकले कांवर यात्रा में बच्चे, बुजुर्ग, युवा आदि सैकड़ों श्रद्धालुओ का हुजूम देखा गया।


0 Comments