महासमुंद/सरायपाली :- विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत 1 से 7 अगस्त तक सरायपाली ब्लॉक के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रो में कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है आज की आयोजित कार्यक्रम में शिशु को स्तनपान कराने प्रसूता को जागरूक करने पर बल दिया गया । दीक्षा बारीक पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास विभाग ने कहा कि शिशु का माता से लगाव उसकी गोद में रहने से होता है। उन्होंने कहा कि दूध पिलाने की सही विधि की जानकारी प्रसूता को मालूम होना चाहिए।
इसके लिए प्रसूता को जागरूक होना जरूरी है। दूध पिलाने की सही जानकारी नहीं होने से अधिकांश शिशुओं की मृत्यु फेफड़ों और सांस नली में दूध चले जाने से होती है। स्तनपान सप्ताह के जरिए हर उस पहलू ओर आवश्यक चीजें मां को बताकर जागरूक करके उनके कुपोषण से बचाने और शिशुओं की मृत्यु दर कम करना है। स्वास्थ सयोंजक श्री दीप ने बताया कि मां का दूध अमृत समान होता है प्रसव के बाद अधिकांश जगह इस प्रथम दूध को बच्चे को मां नहीं पिलाती है जिसमें सभी पोषक तत्व और कुदरती तौर से प्रतिरोधक क्षमता उत्पन्न करने वाली तत्व मौजूद होते हैं।
इस अवसर पर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका आरती (रूढ़ा) ने शिशुओं को पकड़ने की स्थिति और डकार दिलाने की विधि, कंगारू केयर विधि जिसमे शिशुओं का शारीरिक तापमान संतुलन में रहे के बारे में एक प्रेजेंटेशन में बताया। महिला एवं बाल विकास और स्वास्थ विभाग की सयुक्त आज की कार्यक्रम मे बताया कि शिशुओं को सुपोषित रखने, कुपोषण के लक्षण और इसके खतरों के प्रति भी मां को जागरूक कैसे रहना है ।
वाट्सप ग्रुप मे जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर टच करे
https://chat.whatsapp.com/CiyKgxglQdmJBa5EO5k7VD






0 Comments