सरायपाली : बेटियों की शिक्षा व सशक्तिकरण के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल सरायपाली में सायकल वितरण

महासमुंद/सरायपाली :- 22 सितम्बर 2025 स्वामी आत्मानंद गवर्मेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल सरायपाली के प्रांगण में आज माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की महत्वाकांक्षी सरस्वती सायकल योजना के तहत निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन भव्यता और उत्साह के साथ किया गया।


यह योजना प्रदेश सरकार की बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है 


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रांगण में सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ । मंच पर राज्य महिला आयोग के सदस्य सरला कोसरिया जी , जिला पंचायत सभापति श्रीमती कुमारी भास्कर, शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्री आशीष दास, विद्यालय के प्राचार्य श्री मनोज पटेल, शिक्षक गण, पालकगण वंदना पटेल, धनेश्वर भास्कर एवं ग्राम के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments