राज्य में होने वाली भर्ती प्रक्रिया में केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को ही मौका मिले, महंत ने सीएम साय को लिखी चिट्ठी

 


छत्तीसगढ़ में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति नीति को लेकर नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने सरकार को घेरा है। महंत ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा को पत्र लिखकर मांग की है कि राज्य में होने वाली भर्ती प्रक्रिया में केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को ही मौका मिले। उन्होंने कहा कि अतिथि व्याख्याता नीति 2024 में इस संबंध में स्पष्ट प्रावधान जोड़े जाने चाहिए।

गौरतलब है कि विभाग की ओर से पहले जारी नोटिस में कहा गया था कि समान अंक आने की स्थिति में ही छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद से स्थानीय अभ्यर्थियों में नाराज़गी और विरोध तेजी से बढ़ा है।



महंत का तर्क

चरणदास महंत ने अपने पत्र में लिखा कि 20 जून 2024 से लागू की गई अतिथि व्याख्याता नीति में छत्तीसगढ़ी छात्रों की अपेक्षा पूरी नहीं की गई है। इसमें बाहर के राज्यों के उम्मीदवारों को भी पात्र माना गया है, जो राज्य के युवाओं के साथ न्यायसंगत नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में इस तरह के पदों पर केवल राज्य के मूल निवासियों को ही पात्र माना जाता है, वही व्यवस्था छत्तीसगढ़ में भी होनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments