सरायपाली : पोषण पर पिताओ के भागीदारी मे पोषण प्रतिज्ञा का वाचन व पौष्टिक आहार व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन कर आँगनबाड़ी केंद्रो मे पोषण माह मनाया गया


महासमुंद :- रजत जयंती वर्ष एवं पोषण माह 2025 के अंतर्गत विभिन्न थीम पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा सरायपाली विकासखंड के सभी आँगनबाड़ी केंद्रो मे कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । पोषण माह का आयोजन 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक आयोजित किया जायेगा ।


आज 19/09/2025 शुक्रवार को सरायपाली में पोषण माह के तहत पोषण प्रतिज्ञा का वाचन और पौष्टिक आहार व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पिताओं ने पोषण के प्रति अपनी भागीदारी सुनिश्चित की यह कार्यक्रम पुरुषों की भागीदारी को बढ़ावा देने समुदायों को शामिल करने और स्वस्थ एवं मजबूत पीढ़ी के निर्माण के लक्ष्य के साथ किया गया था । 


आज की महिला बाल विकास द्वारा आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य यह था -

पोषण के महत्व पर जोर :- स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार और पर्याप्त पोषण की ज़रूरत को पिताओं को समझना 

पिताओं की भागीदारी :- पोषण अभियान में पिताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना, क्योंकि आज की कार्यक्रम की थीम पुरुष सहभागिता (Men-streaming) पर केंद्रित था । 

समुदायिक जुड़ाव :- समुदायों को पोषण संबंधी जागरूकता अभियानों में शामिल करके पोषण में बदलाव लाना ।

स्वस्थ पीढ़ी का निर्माण :- स्वस्थ और मजबूत बच्चों एवं परिवारों के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाना ।


महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती दीक्षा बारीक ने बताया की कार्यक्रम मे पोषण प्रतिज्ञा का वाचन किया गया, उपस्थित पिताओं ने पोषण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाने के लिए पोषण प्रतिज्ञा का वाचन किया ।

पौष्टिक आहार व्यंजन प्रतियोगिता  प्रतिभागियों ने विभिन्न पौष्टिक और स्थानीय उत्पादों से बने व्यंजन बनाकर अपनी पाक कला का प्रदर्शन किया, जो पोषण को बढ़ावा देने का एक तरीका ।


वीडियो फाइल देखे

महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमती वर्षा अग्रवाल ने कहा की आज महिला बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम राष्ट्रीय पोषण माह 2025 अभियान का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य पोषण संबंधी जागरूकता को बढ़ाना है, इस अभियान में शुरुआती बाल्यावस्था की देखभाल और शिक्षा, शिशु और बाल आहार प्रथाएं, मोटापा नियंत्रण (कम नमक, चीनी, तेल), तथा पुरुष सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जोर दिया जाता है ।

Post a Comment

0 Comments