बालिकाओं के साथ सायकल चलाकर उनका उत्साहवर्धन किया एवं उनकी खुशियों मे शामिल हुई श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद

महासमुंद :- छत्तीसगढ़ राज्य महासमुंद जिले की सरायपाली विधानसभा के भाजपा महिला जन सेविका श्रीमती कुमारी धनेश्वर भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद एक मिशाल के रूप मे सभी महिलाओ के लिए आदर्श के रूप मे बनी हुई है, हाल हि मे कुछ महीने पहले उनकी एक वीडियो सोशल मिडिया मे खूब वायरल हुआ था जिसमे स्वम श्रीमती भास्कर खेत मे ट्रेक्टर चलाते हुए खेती किसानी करते हुए दिखी थी ।

                                    वीडियो देखे


और अब बेटियों की शिक्षा व सशक्तिकरण के लिए शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय बलौदा मे आयोजित सरस्वती सायकल वितरण की कार्यक्रम मे उन्हे स्कूल की छात्राओं के साथ सायकल चलाते हुए देखा गया । इस वीडियो व फोटो पर जाँच पड़ताल करने पर पता चला की श्रीमती कुमारी भास्कर स्कूल मे सरस्वती सायकल वितरण कार्यक्रम मे सम्मिलित हुए थे जहा पर स्कूल की छात्राओं को सायकल चलाते देख उन्हे अपनी स्कूल के दिन याद आ गये और वो अपने आपको सायकल चलाने से रोक नही पाए और स्कूल की छात्राओं के साथ हि सायकल चलाने लगे हमारे माननीय मुख्यमंत्री की योजना से बेटियों की खुशियाँ दोगुनी हो गई और उसी बेटियों की खुशी मे श्रीमती भास्कर जी आज शामिल हो गई ।

Post a Comment

0 Comments