महासमुंद/सरायपाली : 06 अक्टूबर 2025 शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय दुलारपाली के स्कूल प्रांगण में आज माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की महत्वाकांक्षी सरस्वती सायकल योजना के तहत निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन भव्यता और उत्साह के साथ किया गया।
यह योजना प्रदेश सरकार की बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है
कार्यक्रम मे एक पेड़ मा के नाम पर वृक्षारोपण किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रांगण में सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति श्रीमती देवकी दीवान, जिला पंचायत सभापति श्रीमती कुमारी भास्कर, केदुवां मंडल अध्यक्ष श्री दण्डधर साव, उत्तर निषाद , जागेश्वर चंद्रा,शाला प्रबंधन समिति की अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार साहू,विद्यालय के प्राचार्य श्री , प्रेमानंद भोई,जनपद पंचायत सदस्य बसना श्रीमती संतोषी अग्रवाल ,सरपंच श्रीमति देवकी पटेल, गौरी शंकर पटेल, पारसमणी पटेल,धनेश्वर भास्कर,सोमनाथ पटेल, राजू साहू, तिलक साहू ,गोपी साहू,शिक्षक गण,पालक गण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।





0 Comments