गांधी पदयात्रा घाटकछार राधा माधव महामंडलेश्वर आश्रम मे सम्पन्न

महासमुंद :- विधान सभा सरायपाली के ग्राम घाटकछार के राधा - माधव महामंडलेश्वर आश्रम में सतपथी परिवार द्वारा गांधी पदयात्रा सप्ताह जन जागरण अभियान  के समापन कार्यक्रम में श्रीमती कुमारी भास्कर शामिल हुई । इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने महात्मा गांधी के आदर्शों सत्य, अहिंसा, सेवा और सद्भाव को अपने जीवन में अपनाने की प्रतिज्ञा ली ।

श्रीमती भास्कर ने कहा की यह पद यात्रा न केवल गांधीवादी विचारधारा का प्रसार है बल्कि आने वाली पीढ़ियों को जागरूक करने की यात्रा है । कार्यक्रम के दौरान श्री विद्या भूषण सतपथी ने एक प्रेरणादायक घोषणा की कि “गांधी पद यात्री वृक्षारोपण कार्यक्रम” अंतर्गत अब प्रत्येक माँ के नाम पर एक-एक पेड़ लगाया जाएगा। यह पहल गांधीजी के प्रकृति प्रेम और मातृ शक्ति के सम्मान को समर्पित है। 

इस यात्रा में श्री विद्या भूषण सतपथी, श्रीमती कुमारी भास्कर सभापति जिला पंचायत महासमुंद, श्री किशोर सतपथी, श्री मुकेश पाणिग्राही, श्री नवीन मिश्रा, श्री गिरीश दास भूपेंद्र शर्मा श्री उद्धव नन्द श्री साखीराम पटेल, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन सम्मिलित हुए।

Post a Comment

0 Comments